header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कुलगुरु डॉ. सुमन्त व्यास ने किया पशुधन अनुसंधान केन्द्र, चांदन का निरीक्षण

बीकानेर 07 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने पशुधन अनुसंधान केन्द्र, चांदन का निरीक्षण कर कार्यप्रगति को देखा। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहां कि चांदन अनुसंधान केन्द्र द्वारा वर्षों से राजस्थान की थारपारकर देशी नस्ल की गाय के संरक्षण एवं उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। पूरे देश में आज इस नस्ल की बहुत मांग है। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने उन्नत प्रजन्न खाद्यान्न, स्वास्थ्य एवं रखरखाव के माध्यम से पशुओं में उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया एवं अनुसंधान केन्द्र पर आधुनिक संसाधनों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पशुधन अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने केन्द्र पर चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की कार्य प्रगति से अवगत करवाया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर में आयोजित व्यवसायिक बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि रहे तथा पशुपालकों को बकरी एवं भेड़ पालन सम्बन्धित नवाचार तकनीकों को अपनाते हुए बकरी पालन उद्यमी बनने का सुझाव दिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपक चतुर्वेदी उपस्थित रहे।