बीकानेर 05 जुलाई। बीकानेर वैचारिक जागरण मंच द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम खेजड़ली उच्छंब-2026 में वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर की सहभागिता रही। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने गोचर भूमि पर खेजड़ी वृक्षारोपण किया एवं खेजडी वृक्ष के मरूस्थलिय क्षेत्र में विशेष महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में विशेष भूमिका को बताया तथा सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इसके संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। अधिष्ठाता, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि रविवार को बीकानेर वैचारिक जागरण मंच द्वारा खेजड़ली उच्छंब-2026 कार्यक्रम के दौरान गंगाशहर, भीनासर गौचर भूमि पर पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक (एन.एस.एस.) एवं एन.सी.सी. विद्यार्थियों, फेकल्टी सदस्यों एवं कर्मचारियों द्वारा खेजड़ी का वृक्षारोपण किया गया तथा इन वृक्षों की सारसम्भाल हेतु प्रण लिया गया। खेजड़ली उच्छंब-2026 के तहत विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता में 11 हजार खेजड़ी का वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। खेजडी वृक्षारोपण कार्यक्रम में वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. राजेश कुमार धुड़िया, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. अशोक डांगी, डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. संदीप खरे, डॉ. देवेन्द्र चौधरी, डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित फैक्लटी सदस्य, एन.एस.एस. व एन.सी.सी. के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।