header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

गांव बम्बलू में खेत बचाओ अभियान का आयोजन

बीकानेर 29 जून। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू में राजस्थान सरकार द्वारा 1 से 30 जून तक चलाए जा रहे खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में सोमवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने कार्यक्रम के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए खेतों में वर्षा जल संरक्षण, समयानुसार मिट्टी की जांच, उचित मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग, सही फसल चक्र एवं जैविक खाद्य व वर्मीकम्पोस्ट की अधिक उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने जल बचाओ, कल बचाओ – खेतों को खुशहाल बनाओ की शपथ भी दिलाई। यू.एस.आर. समन्वयक डॉ. प्रियंका कड़ेला ने कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी व बकरी पालन जैसे सहायक व्यवसाय अपना कर अतिरिक्त आय प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक प्रसार डॉ. संजय सिंह तथा सरपंच प्रतिनिधी हेतराम कूकणा ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में 95 किसानों व पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों को मिनरल मिक्चर का भी वितरण किया गया। डॉ. दिवाकर झुरियों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।