ग्राम बम्बलू में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादन का मूल्य संवर्धन विषय पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 26 सितम्बर। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादन का मूल्य संवर्धन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में डेयरी उद्योग में मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण एवं इससे व्यवसाय में होने वाले लाभ से जागरूक करवाना रहा। यु.एस.आर. समन्वयक, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. लोकेश टाक ने विद्यार्थियों को दुग्ध से बने विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद के प्रसंस्करण की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य निमिता चौधरी, व्याख्याता बजरंग दान चारण एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।