header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

डॉ. देवीसिंह महू मे हुए “एक्सटेशन साईंटिस्ट“ अवार्ड से सम्मानित

डॉ. देवीसिंह महू मे हुए “एक्सटेशन साईंटिस्ट“ अवार्ड से सम्मानित
बीकानेर, 15 अक्टूबर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के सह-आचार्य डॉ. देवीसिंह को पशुचिकित्सा महाविद्यालय, महू (मध्यप्रदेश) में 13 से 15 अक्टूबर 2025 को आयोजित “सोसायटी फॉर वेटरनरी एण्ड एनिमल हसबेंडरी एक्सटेंशन” की 7वीं राष्ट्रीय सेमिनार में “एक्सटेंशन साईटिस्ट” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वेटरनरी कॉंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमेन डॉ. उमेश शर्मा, नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा तथा सोसाईटी के चेयरमेन डॉ. हरीश कुमार वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान डॉ. देवीसिंह ने एक लीड पेपर प्रस्तुत किया एवं एक टेक्नीकल सेशन के चेयरमेन रहे। डॉ. देवीसिंह को यह सम्मान उनके प्रसार शिक्षा में उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान हेतु प्रदान किया गया।