header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

दुग्ध व दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 26 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय बीकानेर में सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों का मूल्य संवर्धन विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोद लिए गांव कतरियासर से 36 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लेकर दुग्ध उत्पादों की नई तकनीकों और उनके मूल्य संवर्धन की बारीकियों को सीखा। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया की इस प्रशिक्षण के दौरान दुग्ध से बने विभिन्न उत्पादों जैसे पनीर, मसाला पनीर, छैना तथा संदेश इत्यादि दुग्ध उत्पादों के बनाने की प्रयोगीक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षणार्थियों को बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पाद निर्माण गुणवत्ता, प्रबंधन और विपणन की रणनीतियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के आयोजक एवं समन्वयक यूएसआर डॉ. सुनिल कुमार ने बताया की इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रोे मे स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते है।