header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

पशु जैव विविधता केन्द्र ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

बीकानेर, 22 मई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु जैव विविधता संरक्षण केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 “वैश्विक प्रभाव के लिए स्थानीय स्तर पर कार्य करना” थीम पर मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र द्वारा जागरूकता शिविर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह आयोजन वैश्विक अभियान के अनुरूप संपादित किया गया, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों द्वारा वैश्विक पर्यावरण व पशुधन संपदा को समृद्ध बनाना है। केन्द्र की प्रमुख अन्वेषक डॉ. रजनी अरोड़ा ने बताया कि हमारे स्वदेशी पशुधन और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण ही वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता संकट का स्थायी समाधान है। केन्द्र द्वारा गुरुवार को नाल बड़ी में पशुपालकों के लिए जैव विविधता पर जागरूकता शिविर का आयेाजन किया गया। श्री अभय एनिमल हसबेंडरी महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए जागरूकता शिविर एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर माया बिश्नोई एवं राधेश्याम स्वामी रहे। कार्यक्रम में कुल 49 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के टीचिंग एसोसिएट डॉ. नरसी राम गुर्जर का सहयोग रहा।