header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

प्रदेश के वेटरनरी कॉलेज की स्टेट एवं मैनेजमेंट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग 29 सितम्बर से

बीकानेर, 28 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु स्टेट कोटा हेतु काउंसलिंग 29 सितम्बर एवं मैनेजमेंट कोटा सीटों हेतु काउंसलिंग 30 सितम्बर को आयोजित की जा रही है। स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि प्रदेश की 14 वेटरनरी कॉलेजो की 1240 सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसलिंग आयोजित की जा रही है इसमें से 102 सीटों पर प्रवेश वी.सी.आई. द्वारा दिया गया है काउंसलिंग हेतु राजुवास बीकानेर, रूवास जोबनेर के संघटक एवं सम्बद्ध निजी कॉलेज और टांटिया यूनिवर्सिटी श्रीगंगानगर का कॉलेज शामिल है। अभ्यर्थियों को नीट यू.जी. 2026 की मेरिट सूची, उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश दिया जायेगा। प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि अलॉटमेंट लेटर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को इसमे दिए गए सभी निर्देशो का सावधानी पूर्वक पालन करना होगा। निर्धारित तिथि और समय पर अभ्यर्थियो ंको बीकानेर वेटरनरी कॉलेज में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो की जांच की जायेगी। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।