वेटरनरी विश्वविद्यालय के निदेशक प्लानिंग, मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन (पी.एम.ई.) पद का अतिरिक्त प्रभार प्रो. मनीषा माथुर को सौंपा गया है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार प्रो. मनीषा माथुर को विश्वविद्यालय के निदेशक प्लानिंग, मॉनिटरिंग और इवैल्यूएशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रो. माथुर वर्तमान में वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के वेटरनरी पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रही है।