header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

बम्बलू में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर 28 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम पंचायत कार्यालय, बम्बलू में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने श्रमदान किया और ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व से जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रबंधन यूएसआर समन्वयक, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. प्रियंका कड़ेला द्वारा किया गया। इस शिविर के आयोजन में ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हेतराम कूकणा, ग्राम विकास अधिकारी (बम्बलू) रामदेव मंडा एवं ग्राम वासियों का सहयोग रहा।