header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

महाराजा श्री सार्दुल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बीकानेर 02 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को अधिष्ठाता कार्यालय सार्दुल सदन के सामने तत्कालीन महाराजा श्री सार्दुल सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि महाराजा गंगासिंह जी ट्रस्ट की अध्यक्षा, प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी ने अपने उद्बोधन में तत्कालीन महाराजा सार्दुल सिंह जी के जीवन वृतांत को बताते हुए महाराजा करणी सिंह जी, गंगा सिंह जी एवं राजपरिवार द्वारा जनमानस एवं देश विकास के लिए किए गए अनुकरणीय कार्यो का जिक्र किया। अनावरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने कहा कि आजादी के बाद राज्यों के एकीकरण में बीकानेर के महाराजाओं की अहम भूमिका रही है। हम महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट एवं महाराजा राय सिंह जी ट्रस्ट के हमेशा आभारी है जिन्होंने सदैव विश्वविद्यालय को पशु उपचार हेतु उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण, संसाधन एवं हेरिटेज बिल्डिंग के संरक्षण हेतु विŸिाय सहयोग दिया है। इसी क्रम में ट्रस्ट द्वारा महाराजा सार्दुल सिंह की प्रतिमा का महाविद्यालय के सार्दुल सदन में अनावरण किया गया। यह हमारे लिए गर्व की बात है। विश्वविद्यालय इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेगा। प्रो. मनोज दीक्षित, कुलपति, एम.जी.एस.यू. ने कहा की बीकानेरवासी राजपरिवार के हमेशा से ही कृतज्ञ रहे है क्योकि राजपरिवार ने बीकानेर के विकास एवं उत्थान हेतु सदैव अग्रणी भागीदारी निभाई है। अधिष्ठाता प्रो ए.पी. सिंह ने सभी का स्वागत किया एवं राजघराने के इतिहास का विवरण करते हुए महाराजा सार्दुल सिंह के शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति एवं राज्य एवं देश के उत्थान में योगदान का जिक्र किया। इस अवसर पर श्री हनुवंत सिंह जी दाऊदसर, गोविन्द सिंह जी खिवनसर सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।