header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर, 27 मार्च। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुक्रवार को निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को “वन्दे मातरम गीत का भारत के स्वाधीनता संग्राम में योगदान” विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने बताया कि आयोजित निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के मोहित कुमरावत प्रथम एवं स्नातक द्वितीय वर्ष की खुशबु खोखर द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समन्वयन में डॉ. बसंत एवं डॉ. वैशाली का सहयोग रहा।