header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

विश्व पशुचिकित्सा दिवस श्वानों एवं बिल्लियों हेतु निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण शिविर शनिवार को

बीकानेर 23 अप्रैल। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के क्लिनिक्स परिसर में ‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस‘ के अवसर पर शनिवार (25 अप्रैल) को श्वानों एवं बिल्लियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक क्लिनिक्स, वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बताया कि वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के क्लिनिक्स परिसर में प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्वान पालक एवं बिल्ली पालक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी बनकर शिविर का लाभ उठाएं।