header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी महाविद्यालय में ध्यान योग शिविर का आयोजन

बीकानेर, 16 सितम्बर। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर के तत्वावधान में सिद्धयोग (ध्यान योग) शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य सदगुरुदेव श्री रामलाल जी सियाग के सिद्धयोग के बारे में जानकारी देकर 15 मिनट का ध्यान केन्द्रण करवाया गया, जिसमें महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने ध्यान किया। ध्यान के दौरान कई साधकों को विभिन्न प्रकार की स्वतः यौगिक क्रियाएं, आसान, बंध, मुद्राएं तथा कई तरह के आध्यात्मिक अनुभव का ज्ञान हुआ। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक आचार्य डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुदेव रामलाल जी सियाग का ध्यान करने से साधक की कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है और साधक में कई प्रकार के परिवर्तन प्रारंभ हो जाते हैं। विभिन्न प्रकार के शारीरिक एवं मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है तथा सभी प्रकार के नशों से छुटकारा मिलता है। आध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र संस्था के भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों इत्यादि में ध्यान के कार्यक्रम करवाये जाते हैं ताकि विद्यार्थियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो एवं वे नशे की लत से दूर रहें।