header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय कतरियासर में कृषि विस्तार कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर 29 मई। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम कतरियासर में शुक्रवार को खरीफ फसल खेती एवं वर्ष भर हरा चारा उत्पादन विषय पर कृषि विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल बुवाई से पूर्व आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुनील कुमार, समन्वयक यूएसआर के निर्देशन में किया गया। उन्होंने गर्मियों में दुधारू पशुओं की देखभाल एवं रखरखाव के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, सहायक आचार्य ने मूंगफली की उन्नत खेती एवं उसके प्रबंधन पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्ष भर हरा चारा उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी भी किसानों को प्रदान की। संगोष्ठी में ग्राम सरपंच संतोष देवी, मांगीलाल ज्याणी, अश्विनी ज्याणी सहित ग्रामीणों का सहयोग एवं सहभागिता रही।