header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय ग्राम बम्बलू में एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 28 अप्रैल। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मंगलवार को एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देना था। यु.एस.आर. समन्वयक, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. प्रियंका कडेला ने एकीकृत बाल विकास की जानकारी देते हुए बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास के लिए संतुलित पोषण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. निशान्त, शिक्षक प्रताप सिंह एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।