header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय ग्राम कतरियासर में एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 29 अप्रैल। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर द्वारा कतरियासर गांव की आँगनबाड़ी में मंगलवार को एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। यु.एस.आर. समन्वयक डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. सुनिल कुमार ने एकीकृत बाल विकास के महत्व को बताते हुए कहा कि पोषक आहार के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक आदतों पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजन में संतोष देवी एवं अन्य आँगनबाड़ी कर्मचारियों का सहयोग रहा।