बीकानेर 12 जून। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) द्वारा कतरियासर गांव में ‘खेती बचाओ अभियान‘ व ‘जल प्रबंधन अभियान‘ के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। अधिष्ठाता, डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल (बीकानेर) प्रो. राहुल सिंह पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं ग्रामीणों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा जल संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। यह कार्यक्रम मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा हैं। कार्यक्रम का आयोजन यू.एस.आर. समन्वयक डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने, खेत की मिट्टी एवं सिंचाई जल की नियमित जांच करवाने तथा जांच रिपोर्ट के अनुसार फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरको के प्रयोग की सलाह दी तथा किसानों को मिट्टी एवं पानी के नमूने लेने की वैज्ञानिक विधि तथा उनकी प्रयोगशाला जांच की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच संतोष देवी, उपसरपंच केशनाथ, मांगीलाल ज्याणी, शंकरनाथ, आंगनबाड़ी सहायिका संतोष देवी व अन्य ग्राम वासियों का सहयोग रहा।