बीकानेर, 28 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत गोद लिए गांव कतरियासर के आरोग्य सेवा केन्द्र में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिहं पाल ने बताया कि पौधारोपण जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण जैसे के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में भी आम जन अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधों का संरक्षण करें। यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के समन्वयक डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार की हरियालो राजस्थान तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत खेजड़ी, रोहिड़ा तथा नीम के पौधे का रोपण किया गया और ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी उचित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर सहायक निदेशक प्रसार शिक्षा, राजुवास डॉ. संजय सिंह, आरोग्य केन्द्र कतरियासर के सहीराम तर्ड, बबीता, अनीता, उर्मिला व अन्य ग्रामवासियो का सहयोग रहा।