बीकानेर, 31 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत डेयरी विज्ञान व प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के द्वारा गोद लिए गांव कतरियासर में सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कतरियासर में कम्प्यूटर साक्षरता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोडना एवं उन्हें आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाना हैं। कार्यक्रम में कक्षा 11 व 12 की छात्राओं को कम्प्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, उपयोगी सॉफ्टवेयर, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल माध्यमो के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर गीता वर्मा, प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कतरियासर का कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।