header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की मनाई जयंती

बीकानेर 14 अप्रेल। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को महाविद्यालय के अधिकारी एवं फैकल्टी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहु-प्रतिभा के धनी थे। बाबा साहेब ने जीवनभर जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। समाज में शिक्षा राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की। बाबा साहेब का पूर्ण जीवन प्रेरणादायी है। उनके अथक परिश्रम, देश के प्रति सम्मान और दूरदृष्टिता से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया। बाबा साहेब भीमराव जी के जीवन आदर्शो को आज हम सभी अनुसरण करें सही मायने में यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक क्लिनिकस प्रो. प्रवीण बिश्नोई, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी और परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनिता पारीक सहित फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने किया।