header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. जय प्रकाश कच्छावा को ‘प्रो. नीलेश शर्मा साइंटिफिक अवॉर्ड-2026’ से किया सम्मानित

बीकानेर, 29 अक्टूबर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के पशुचिकित्सा औषधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. जय प्रकाश कच्छावा को पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “पशु चिकित्सा आंतरिक और निवारक चिकित्सा सोसायटी“ द्वारा 26 से 28 अक्टूबर 2026 को पशुचिकित्सा स्नातकोत्तर शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जयपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित “प्रो. नीलेश शर्मा साइंटिफिक अवॉर्ड-2026“ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके अनुसंधान, नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा ज्ञान के विस्तार के प्रति समर्पण को मान्यता प्रदान करता है। डॉ. कच्छावा पशु चिकित्सा औषधि के क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।