header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय नवम् दीक्षांत समारोह 16 अक्टूबर को

बीकानेर, 09 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का आगामी नवम् दीक्षांत समारोह राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। जिसमें माननीय राज्यपाल राजस्थान एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान करेगें। माननीय मंत्री पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार श्री जोराराम कुमावत समारोह के मुख्य अतिथि है एवं डॉ. नवीन कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र समारोह के दीक्षांत अतिथि है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि नवम् दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन कर दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु समयानुसार आवश्यक तैयारियों हेतु निर्देशित किया गया है। इस नवम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को 42 पदक और 623 उपाधियों का वितरण किया जायेगा।