header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय पशु स्वास्थ्य प्रबंधन पर विद्यार्थियों हेतु सेमिनार का हुआ आयोजन

बीकानेर 22 जून। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में सोमवार को स्नातक चतुर्थ वर्ष एवं इंटर्नशिप के विद्यार्थियों हेतु वेलकॉल एनिमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों के लिए “पशु स्वास्थ्य प्रबंधन” विषय सेमिनार का आयोजन किया गया। वेलकॉल एनिमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर डॉ. विजय गौतम ने विद्यार्थियों को विभिन्न चिकित्सीय एवं पोषण उत्पादों की उपयोगिता, उनके वैज्ञानिक आधार तथा क्षेत्रीय स्तर पर उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को पशु चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकियों, रोग प्रबंधन, पशु पोषण तथा उद्योग एवं अकादमिक क्षेत्र के मध्य समन्वय के महत्व पर भी जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उनके व्यवसायिक विकास एवं करियर संबंधी जिज्ञासाओं का भी निराकरण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सर्जिकल किट का वितरण भी किया गया। सेमिनार में कम्पनी के शशि कुमार, देवेन्द्र कुमार, जोगेन्द्र व गजेन्द्र का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।