बीकानेर 20 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में एम.वी.एस.सी. एवं पीएच.डी. प्रवेश के लिए प्री-पी.जी. परीक्षा 2025-26 का परिणाम सोमवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास द्वारा ऑनलाइन जारी किया गया। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि अभ्यर्थियों को वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) तथा रूवास, जोबनेर (जयपुर) के संघटक महाविद्यालय, पी.जी.आई.वी.ई.आर. जयपुर में एम.वी.एस.सी. एवं पीएच.डी. के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्री-पी.जी. परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा। पीएच.डी. प्रवेश हेतु काउंसलिंग 25 जुलाई को एवं एम.वी.एस.सी. प्रवेश हेतु की काउंसलिंग 11 अगस्त को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित की जायेगी।