header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 20 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु जैव चिकित्सा अपशिष्ट निस्तारण एवं प्रौद्योगिकी केंद्र द्वारा शुक्रवार को गंगा बाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में छात्र-छात्राओं हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र की मुख्य अन्वेषक डॉ. दीपिका धुड़िया ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट के उचित निस्तारण एवं प्रबंधन के प्रति जागरूक किया एवं जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव एवं जैव चिकित्सकीय अपशिष्ट के उचित निस्तारण के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान केंद्र के सह-अन्वेषक डॉ. देवेंद्र चौधरी ने अस्पतालों के जैविकीय अपशिष्ट से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया तथा इससे फैलने वाली विभिन्न बीमारीयों के रोकथाम के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष, डॉ. दीक्षा, विद्यालय की प्राचार्य उर्वशी शर्मा व अन्य अध्यापकों का सहयोग रहा।