header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय बम्बलू में कृषि विस्तार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 22 मई। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू के अटल सेवा केन्द्र में शुक्रवार को कृषि विस्तार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत बीज एवं आधुनिक खेती की जानकारी, फसल रोग एवं कीट नियंत्रण जागरूकता, जैविक खेती एवं संतुलित उर्वरक का उपयोग और पशुपालन व डेयरी प्रबंधन के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान यु.एस.आर. समन्वयक, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. प्रियंका कडेला ने कृषि में पशुपालन की महत्वता और पशुओं के विभिन्न रोगों के बचाव की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महावीर गोदारा कृषि पर्यवेक्षक, बम्बलू ने कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की और किसानों एवं पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों को राजुवास मिनरल मिक्सचर का वितरण किया गया। इस आयोजन में हेतराम कूकणा, मनोज कुमार एवं अन्य ग्रामवासियों का सहयोग रहा।