header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय में मनाया 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एन.सी.सी. कैडेट्स ने घोड़ो पर खड़े होकर किया योग

बीकानेर 21 जून। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रांगण में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ‘स्वस्थ उम्र के लिए योग‘ विषय पर आयोजित योग दिवस की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक अनमोल धरोहर है एवं उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा अश्व पर खडे होकर विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। योग दिवस कार्यक्रम के समापन में अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जीवन में योग एवं प्राणायाम के महत्व को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु ख्याती प्राप्त जिम्नास्ट देवेन्द्र कटवा द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने योग के विभिन्न आसन, मुद्राओं तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया। योगाभ्यास के दौरान मंच संचालन डॉ. अशोक गौड़ ने किया। योगाभ्यास के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य, कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।