header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन

बीकानेर 22 अप्रैल। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं सप्त शक्ति कमान, संचालन एवं रसद शाखा, भारतीय सेना, जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सर्वोदय बस्ती में निःशुल्क पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच, कृमिनाशन, लघु शल्य चिकित्सा एवं अन्य चिकित्सा सुवाधाऐं प्रदान की गई जिसमें गाय, भेड़, बकरी, बिल्ली सहित कुल 855 पशुओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। शिविर के आयोजन में कर्नल सैमुअल प्रेमकुमार, कमांड अधिकारी वनराज आर. एंड वी., एन.सी.सी., डॉ. अनिल बिश्नोई एवं डॉ. सुनिता चौधरी का सहयोग रहा।