header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्विद्यालय गांव बम्बलू जैविक खेती पर जागरूकता शिविर का आयोजन

बीकानेर 16 जून। विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू के अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत जैविक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अधिष्ठाता, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया की इस शिविर का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों रहित जैविक खेती के लाभ से अवगत करवाना रहा। शिविर में कार्यवाहक यू.एस.आर. संयोजक डॉ. प्रवीन बानो ने किसानों को जैविक खेती के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा की रासायनिक पदार्थों का अत्यधिक प्रयोग मिट्टी की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचा सकता है और उन्होने जैविक खेती से होने वाले लाभों की भी जानकारी दी। इस शिविर आयोजन में हेतराम कूकणा, मनोज कुमार एवं अन्य ग्रामवासियों का सहयोग रहा।