बीकानेर, 23 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम (सत्र 2026-27) में मैनेजमेंट कोटा की सीटों पर आरक्षित वर्ग के नीट स्कोर 177 एवं ऊपर के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अनुमत किया गया है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार यू.जी. एडमिशन बोर्ड की बैठक बुधवार को इस बाबत आयोजित की गई। यू.जी. एडमिशन बोर्ड के चेयरमैन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि वेटरनरी स्नातक में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्राइवेट वेटरनरी कॉलेजो की मैनेजमेट सीटों पर प्रवेश के लिए आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी जिनके नीट स्कोर 177 या इससे अधिक है, को भी आवेदन करने के लिए अनुमत किया गया है। आरक्षित वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 24 सितम्बर 2026 मध्यरात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाईट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।