header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु मॉप-अप राउण्ड की काउंसलिंग 27 नवम्बर को

बीकानेर, 21 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तृतीय चरण काउंसलिंग के बाद रिक्त रही स्टेट एवं मैनेजमेंट कोटे की सीटों के लिए मॉप-अप राउण्ड की काउंसलिंग 27 नवम्बर (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि काउंसलिंग के विभिन्न चरणों में अनुपस्थित रहने वाले, प्रवेश निरस्त करवाने वाले, आवेदन रद्द किए गए और भुगतान न कर पाने वाले अभ्यर्थियों सहित सभी नीट क्वालीफाइड आवेदनकर्ताओं को मॉप-अप राउण्ड काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। केंद्रीय काउंसलिंग के पिछले चरणों के माध्यम से किसी भी कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर चुके उम्मीदवार मॉप-अप काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, यदि वे इस मॉप-अप राउण्ड में भाग लेना चाहते हैं, तो उन्हें अंतिम रिक्त सीट मैट्रिक्स प्रदर्शित होने से पहले अपना पिछला प्रवेश रद्द करवाना होगा। मॉप-अप राउंड के लिए सभी भाग लेने वाले कॉलेजों में रिक्त सीटों की संभावित सूची 21 नवंबर 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर प्रदर्शित की गई है। रिक्त सीटों की अंतिम सूची 25 नवंबर 2026 को शाम 5.00 बजे के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। मॉप-अप राउण्ड काउंसलिंग 27 नवम्बर को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में आयोजित की जायेगी जिसके लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क के साथ ऑनस्पोट रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। नव प्रवेशित विद्यार्थियों की सम्बंधित महाविद्यालयों में 01 दिसम्बर से कक्षाएं प्रारम्भ की जाऐगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।