header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग समापन सभी 178 सीटों पर हुए प्रवेश

बीकानेर 12 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए प्री-पी.जी. परीक्षा 2025-26 में उर्तीण अभ्यार्थियों की काउंसलिंग बुधवार को सम्पन्न। पी.जी. एडमिशन बोर्ड के चेयरमैन प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि विश्वविद्यालय के तीन संघटक महाविद्यालयों में उपलब्ध 178 पीजी सीटों के लिए 332 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अभ्यर्थियों को वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर एवं वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) तथा रूवास, जोबनेर (जयपुर) के संघटक महाविद्यालय, पी.जी.आई.वी.ई.आर. जयपुर में स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों वरीयता नियमानुसार प्रवेश दिये गए। प्रो. श्रृंगी ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग में शामिल होकर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। काउंसलिंग समाप्ति पर कुल 178 विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर (पी.जी.) पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। नव प्रवेशित विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन उपरान्त 19 अगस्त से नियमित क्लास शुरू की जायेगी। प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता स्नाकोŸार अध्ययन, प्रो. प्रवीण कुमार बिश्नोई, निदेशक क्लिनिक्स, डॉ. समिता सैनी, अधिष्ठाता स्नातकोŸार अध्ययन, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर, डॉ. देवीसिंह प्रवेश मण्डल के सदस्य रहे।