header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

11वीं वेटरिनेरियन क्रिकेट लीग का समापन मारवाड़ टाईगर्स विजेता और गिर बुल्स उप-विजेता रही

बीकानेर 08 मार्च। स्व. डॉ. शशांक मनोहर की स्मृति में दो दिवसीय 11वीं वेटरिनेरियन क्रिकेट लीग का सार्दुल क्लब मैदान में रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विजेता टीम मारवाड़ टाईगर्स को विजेता ट्रॉफी भेट की। इस दौरान अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी एवं संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बीकानेर, राजस्थान सरकार डॉ. कुलदीप चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता डॉ. रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यरत वेटरनरी ऑफिसर एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्य शामिल रहे। राजुवास रोयल्स, मारवाड़ टाईगर्स, गिर बुल्स, जयगढ़ जायन्टस और जुनागढ़ जोल्टरस नामक कुल पांच अलग-अलग टीमों में ये प्रतियोगिता आयोजित हुई और इस लीग में मारवाड़ टाईगर्स विजेता और गिर बुल्स उपविजेता रही जिन्हे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस क्रिकेट लीग के आयोजन में डॉ. विक्रम सिंह शेखावत, डॉ. तपेश माथुर, डॉ. त्रिभुवन सिंह शेखावत, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. रामजीलाल मीणा, डॉ. संदीप खरे का आयोजन कर्ता के रूप में विशेष सहयोग रहा।